फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर- 2

विज्ञापन
विज्ञापन
55 पेटी शराब के साथ एक युवक पकड़ा
विज्ञापन

गंगानगर। रजपुरा चौकी के पास से पुलिस ने बड़े गत्तों में पैक शराब की पेटियों से भरी गाड़ी पकड़ ली। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगानगर एसओ दिनेशचंद ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि मैक्स पिकअप गाड़ी किसी कार में टक्कर मारकर मेरठ की ओर आ रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रजपुरा चौकी के पास रोकना चाहा तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच की तो गाड़ी में रखे कार्टन में शराब की पेटियां निकली। पुलिस गाड़ी को थाने ले आई जांच में 14 कार्टन के भीतर से 55 शराब की पेटियां निकली । इसमें 15 पेटी अंग्रेजी शराब व 40 पेटियां अरूणाचल मार्का की देशी शराब की मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके शराब की पेटियों को किठौर पहुंचना था। वह केवल गाड़ी चालक है। पुलिस आरोपी चालक मुनेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी खानपुर कला थाना गोहाना, रोहतक हरियाणा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें