न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
धर्म समाज (डीएस) कॉलेज के ब्वायज टॉयलेट में आखिरकार सीसीटीवी कैमरे से दो नकलची दबोच लिए गए। नकलचियों पर लगाम कसने के लिए प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने ब्वायज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। हालांकि, कुछ लोगों ने निजता पर हमला होने का दोष भी मढ़ा है।
कॉलेज परिसर के नए भवन के ब्वायज टॉयलेट में कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। इस समय लॉ व बीबीए की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को टॉयलेट में नकल सामग्री निकालते एक परीक्षार्थी को कंट्रोल रूम में सचल दल टीम ने देख लिया। फुटेज के आधार पर परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में पकड़ लिया। प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश का कहना है कि नकलची कैमरे की नजर से नहीं बच सकते हैं।