फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिर कर वृद़धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके घर से मार्निंग वाक के लिए निकली एक वृद्ध महिला की नाले में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गांधी पार्क के धनीपुर पर रहने वालीं कमलेश देवी (65) पत्नी स्वर्गीय लालाराम के सात बच्चे हैं। तीन बेटी हैं और चार बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक कमलेश देवी को मानसिक रूप से कुछ परेशानी रहती थी। शुक्रवार की सुबह वह घर से टहलने के लिए निकली थीं। वह पास के ही एक नाले में गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्हें निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। नाले में गिरकर कमलेश देवी की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों ने शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कोे सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें