फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सर्वदलीय कोरी समाज संघर्ष समिति द्वारा नितिन हत्याकांड के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी रहा। समिति के उपाध्यक्ष संतशरण माहौर ने इस मौके पर कहा कि प्रशासन ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

इससे समाज में काफी आक्रोश पैदा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित व पिछड़ों की विरोधी है। समिति के सचिव राजकुमार कोेरी ने कहा कि पीड़ित परिवार ने भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है, लेकिन फिर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि पीड़ित परिवार के साथ कोई अनहोनी हुई तो लखनऊ में सीएम का आवास घेरा जाएगा। इस मौके पर जगदीश माहौर, महेंद्र सिंह माहौर, रामबाबू माहौर, राजेंद्र माहौर, शांतिदेवी, रेखादेवी, रजनी देवी, लक्ष्मीदेवी, किरनदेवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें