फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 लाख के घोटाले का आरोपी शाहगढ़ का प्रधान बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राज्य वित्त आयोग एवं शौचालय निर्माण में 46 लाख रुपया गबन करने के आरोपी शाहगढ़ के प्रधान तिलक सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में उन पर दोनों मदों में घोटाले का आरोप सिद्घ हो जाने पर डीएम के आदेश पर जिला पंचायत राज विभाग ने यह कार्रवाई की है। अब रिकवरी की तैयारी है।

अकराबाद ब्लाक के गांव शाहगढ़ के प्रधान तिलक सिंह पर करीब डेढ़ साल पहले ग्रामीणों ने राज्य वित्त एवं शौचालय निर्माण की राशि को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाकर शपथ पत्र के साथ डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने पीडी डीआरडीए को जांच की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


करीब पांच माह तक चली तकनीकी जांच के बाद पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में तत्कालीन सचिव ने आठ कामों के लिए पैसा निकाला। लेकिन मौके पर दो ही काम नजर आए। कागजों में कई पूर्व में हुए काम भी संपादित होना दिखाया गया था। कई शौचालय बनाए दिखाए गए, लेकिन मौके पर नहीं मिले।

इस तरह कुल 46 लाख का घोटाला सामने आया। जांच अधिकारी ने प्रधान व सचिव को इस मामले में दोषी ठहराते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को सौँप दी। डीएम ने प्रधान को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये। बताते चलें कि इस मामले में सचिव को पहले ही निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


अब गांव में उपचुनाव की तैयारी
प्रधान शाहगढ़ के बर्खास्त होने के बाद यहां उप चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज विभाग ने शाहगढ़ एवं गांव गुदमई मिश्रीपुर में उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया है। बताते चलें कि गांव गुदमई मिश्रीपुर में घोटाले के चलते वहां के प्रधान को पूर्व में ही बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें