फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को जहरखुरानों ने लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक वृद्ध को जहरखुरानों ने शिकार बनाकर बीस हजार रुपये और सामान लूट लिया। उसे बेहोशी हालत में जहरखुरान मडराक इलाके में फेंक गए। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया गया है कि लोधा के गांव रुस्तमपुर अखन निवासी गनपन सिंह 2 दिन पूर्व अपने साले गजराज सिंह निवासी नगला सिंगी सासनी हाथरस के घर जाने के लिए खेरेश्वर चौराहे से किसी वाहन में बैठे थे। जहां उसे रास्ते में जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया और बेहोश कर उसे मडराक क्षेत्र में पटककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों द्वारा सूचना देने पर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी पत्नी ने बताया कि इनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी व कपड़ों से भरा बैग बदमाश ले गए। परिवारीजन उपचार करा कर अपने घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें