फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई करने बाद युवती को दिया धोखा, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गभाना क्षेत्र के एक युवक पर उत्तराखंड गढ़वाल की एक युवती ने सगाई करने के बाद धोखा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने उसके साथ सगाई करने के बाद भी किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में थाना कोतवाली कोटद्वार गढ़वाल में युवक के खिलाफ शिकायत की है।

शिवानी पुत्री राजकिशोरी सिंह निवासी गाड़ीघाट तहसील थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड की गभाना क्षेत्र के युवक से 23 फरवरी को गुड़गांव स्थित एक होटल में सगाई हुई थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल थे। आरोप है कि 14 अप्रैल को युवक ने युवती को धोखा देकर किसी अन्य युवती से सगाई कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी युवती को लड़का पक्ष के एक रिश्तेदार ने दी। युवती अपने चचेरे भाई के साथ युवक के आफिस मिलने गई तो कर्मचारियों ने उससे मिलने नहीं दिया। आरोप है कि युवक ने फोन कर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ थाना कोतवाली कोटद्वार गढ़वाल में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करना शुरू कर दिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें