फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने पति पर किन्नर से शादी करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना जवां क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति पर मारपीट और किन्नर से शादी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ एसएसपी आकाश कुल्हरि से शिकायत की है।

गभाना निवासी युवती की शादी एक साल पहले थाना जवां निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में विवाहिता के पिता ने अच्छा खासा दान दहेज दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विवाहिता से कार और जेबरों की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके के साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता जब विदा होकर अपने ससुराल आई तो उसे पता चला कि उसके पति ने किसी किन्नर से शादी कर ली है। वह उसके साथ नेग मांगने लोगों के घर जाता है।
सास-ससुर ने विवाहिता पर भी यह काम करने का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। विवाहिता ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ अपने दामाद के यहां पहुंचे। जहां दामाद और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट और गाली-गलौच करने लगे।

आरोप है कि एक मार्च 2019 को पति ने चार किन्नरों के साथ मिलकर पत्नी को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की और सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजनों के साथ थाने गई, तो पुलिस ने परिवार का मामला कहकर टरका दिया। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी आकाश कुल्हरि से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें