फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अटेंडेंट और तीमारदार के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर को एक अटेंडेंट और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के पीछे अटेंडेंट द्वारा मरीज से मरहम पट्टी के नान पर तीन सौ रुपये लेने की बात सामने आई है। तीमारदार का आरोप है उसने पैसे लेने का विरोध किया तो अटेंडेंट ने पुलिस के डायल-100 के सिपाहियों के सामने ही मारपीट कर दी।

नरेंद्र (22) पुत्र रामजीलाल निवासी शाहबाजपुर, मडराक का रविवार रात को अपने पड़ोसियों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन


रात को पास के ही डाक्टर से उपचार कराने के बाद सोमवार को वह उपचार और मरहम पट्टी कराने जिला अस्पताल पहुंचा। आरोप है इमरजेंसी में मौजूद एक अटेंडेंट ने इलाज के नाम पर उससे तीन सौ रुपये ले लिए। यह बात उसने अपने चचेरे भाई योगेश को बताई। योगेश ने इस बात का अटेंडेंट से विरोध दर्ज कराया तो आक्रोश में आकर अटेंडेंट ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के डायल-100 के सिपाहियों के सामने ही उसे कई चांटे मारे और धमकी दी। योगेश के अनुसार बाद में डाक्टरों ने आकर बीचबचाव कराया। इसके बाद एक डाक्टर ने उससे लिखित में शिकायत ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें