फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से खुद की कनपटी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के रामनगर में सोमवार दोपहर युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर में किसी तरह के विवाद से इंकार कर रहे हैं। मगर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। तमंचा कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।

मूल रूप से दादों के गांव हुसैनपुर निवासी कालीचरन के तीन बेटों में दो पुष्पेंद्र व उससे छोटा 22 रामअवतार यहां रामनगर में किराए पर रहते थे।

शहर की एक फैक्ट्री में बतौर डाई मेकर काम करते थे। वाकया सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का है, जब छोटा रामअवतार फैक्ट्री से अचानक घर पहुंचा। जिस वक्त वह घर में आया तो उसकी भाभी पूजा नीचे मकान स्वामी के परिजनों के साथ बैठी थी।
विज्ञापन


वह बिना बात किए सीधा अपने घर में छत पर पहुंच गया। जहां उसने पहले से मौजूद तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी तो नीचे से सभी ऊपर पहुंचे। यहां देखा कि छत पर कमरे में रामअवतार की लाश पड़ी थी और तमंचा हाथ में फंसा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर कुछ ही देर में गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। तमंचे के साथ शव को कब्जे में ले लिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजन अभी किसी तरह का विवाद या कारण बता नहीं पा रहे। मगर अब तक की जांच में अंदेशा प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का समझ में आ रहा है। बाकी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें