फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chahar: क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, ब्रेन स्ट्रोक आने पर हुए थे भर्ती

Thu, 07 Dec 2023 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी है। डॉ. राजेंद्र ने बताया कि परिजन उन्हें आगरा ले गए हैं। वह जांच कराने के लिए दो-चार दिन में फिर आएंगे।
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें मिथराज अस्पताल से छुट्टी दे गई है। अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आए लोकेंद्र चाहर को दो दिसंबर को मस्तिष्क आघात हुआ था। 

विज्ञापन


पिता के बीमार होने की खबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी-20 मैच को छाेड़कर दीपक चाहर अलीगढ़ आ गए थे। तीन दिसंबर से छह दिसंबर तक वह अपने पिता की देखभाल करते रहे। बुधवार देर रात लोकेंद्र चाहर की हालत में सुधार होने पर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने उन्हें छुट्टी दे दी। डॉ. राजेंद्र ने बताया कि परिजन उन्हें आगरा ले गए हैं। वह जांच कराने के लिए दो-चार दिन में फिर आएंगे। दीपक चाहर के साथ परिजनों ने चिकित्सकों की टीम और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें