फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 700 किलो से अधिक मीट से भरा लोडर वाहन पकड़ा, भेजा जाएगा जांच को, वाहन-चालक दबोचा

Fri, 16 Jan 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना टोल के पास वाहन को रोक लिया। वाहन में अलग-अलग बॉक्स में बर्फ के सहारे मीट के पैकेट रखे हुए थे। सभी कार्यकर्ता वाहन व चालक को लेकर चंडौस कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
हंगामा करते गोरक्षा दल के सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरक्षा दल के सदस्यों ने 15 जनवरी की देर रात में एक लोडर वाहन से मीट से भरे पैकेट पकड़े हैं। इनका वजन सात सौ किलो से अधिक बताया जा रहा है। मीट को जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रात करीब दस बजे गोरक्षा दल के सदस्यों को संरक्षित पशु का मीट ले जाने की सूचना मिली। दल के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौहान अपने साथ दुश्यंत, राजीव, अनुराग, राहुल, सागर, रोहित ठाकुर, मनीष सहित करीब बीस साथियों के साथ कस्बे से अलीगढ़ की ओर जा रहे बंद बॉडी के लोडर के पीछे लग गए। गभाना टोल के पास वाहन को रोक लिया। वाहन में अलग-अलग बॉक्स में बर्फ के सहारे मीट के पैकेट रखे हुए थे। सभी कार्यकर्ता वाहन व चालक को लेकर चंडौस कोतवाली पहुंच गए।

चालक-परिचालक बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं। चालक ने पुलिस को बताया है कि वह इन मीट के टुकड़ों को मछलियों को खिलाने के बरेली लेकर जा रहे थे। देर रात तक कोतवाली के बाहर गोरक्षा दल के सदस्य चालक-परिचालक पर कार्रवाई की मांग करते रहे। आरोप था कि मीट संरक्षित पशु का है। मामले में सीओ चंडौस धनंजय सिंह ने बताया है कि मीट पन्नियों में भरा हुआ है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें