गांव हसौना जगमोहनपुर में शराब के नशे में ईंट भट्ठे प काम करने वाले दो मजदूरों में झगड़ा हो गया। किसी पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। मौके पर जाकर पुलिस देखा तो मामला मारपीट का निकला।
एसआई देवेश कुमार ने बताया कि शाम करीब सात सूचना मिली कि गांव हसौना जगमोहनपुर के मंदिर के पास एक युवक मृत हालत में पड़ा है। मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे तो देखा बिहार के गया जिले के दो मजदूर ईंट भट्ठे के पास शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसमें एक युवक मोमर सिंह घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा था। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।