फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना जांच के बाद ही जिले में मिलेगा प्रवेश, टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु व पूर्वोत्तर सहित ऐसे राज्य जहां पर कोरोना केसों की संख्या बढ़ रही है, उन प्रदेशों से आने वाले लोगों की जांच के लिए प्रशासन ने जिले के सभी बॉर्डर पर टीमें तैनात की हैं। दिल्ली से आने वालों की गभाना, दिल्ली व हरियाणा से आने वालों की खेरेश्वर चौराहा, एटा से आने वालों की गोपी, कासगंज से आने वालों की गंगीरी, हाथरस-आगरा से आने वालों की मडराक, मथुरा से आने वालों की इगलास व बुलंदशहर से आने वाले लोगों की अतरौली बॉर्डर पर ही कोविड जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की टीमों के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को तैनात किया गया है। योजना के मुताबिक बाहरी व्यक्ति 48 घंटे पूर्व कराई गई कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाएं या फिर मौके पर ही जांच कराएं, जांच में निगेटिव आने पर ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा। संक्रमित मिलने पर वापस उसके जिले में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर कोरोना जांच की व्यवस्था फिर से प्रभावी की गई है।
दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिला जैसे-तैसे संभल पाया है। पिछली तीन जुलाई से संक्रमितों के मिलने का क्रम थम गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन किसी चूक के मूड में नहीं है। डीएम ने मंगलवार को कोरोना की समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि अगर आपके घर, गली, मोहल्ले, गांव में कोई ऐसा व्यक्ति आया है, जो विदेश या फिर अन्य जिले/राज्य में रहता है तो उसके विषय में जिला प्रशासन को जानकारी अवश्य दें। प्रशासन उसकी कोविड जांच कराएगा। यह व्यवस्था त्योहार में किसी प्रकार की खलल न पड़े, इसलिए की गई है। सूचना देने के लिए प्रशासन के कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 0571-2420100, 0571-2420101 पर फोन कर सकते हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के कार्य में प्रगति लाई जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें