फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः युवा उड़ा रहे कोरोना प्रॉटोकॉल की धज्जियां

विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे कोरोना प्रोटोकॉल को भूलकर बातचीत करते युवा। रूपेश शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में कोरोना पैर पसार रहा है। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमित युवा हो रहे हैं। बावजूद इसके वह कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को शहर के मार्गों पर कुछ इसी तरह के हालात देखने को मिले। अगर युवाओं में संक्रमण बढ़ा तो इससे अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में युवाओं में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी जागरूकता कम है। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की सूची 1500 के पार हो गई है। जिसमें लगभग 700 युवा शामिल हैं। सोमवार को शहर के प्रमुख मार्ग रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मीनाक्षी पुल, रेलवे रोड, सासनी गेट, जीटी रोड आदि जगहों पर युवाओं को (18 से 45 वर्ष आयु वर्ग) बिना मास्क लगाये व सामाजिक दूरी पालन नहीं करते हुए देखा गया। कुछ युवा दो पहिया वाहनों पर भी बिना मास्क लगाए फर्राटा भर रहे थे। युवाओं की सबसे अधिक भीड़ चाय-कॉफी, फास्ट फूड कॉर्नर पर देखी गई। जहां युवा कोरोना प्रॉटोकॉल का उल्लंघन करते देखे गए। शासन प्रशासन द्वारा आदेश जारी होने के बाद भी यह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में अगर युवा जागरूक नहीं हुए, तो जिले में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें