उदय पाल सिंह यादव के खेत और अमरूद के बाग को मजदूरी पर लेते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रेशम पाल स्प्रे मशीन से बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच बाग में लटक रहे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह जमीन पर गिर गए।
गांव टुआमई के मजरा मोहनपुर में बृहस्पतिवार को अमरूद के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। दंपती की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव धौरी निवासी रेशम पाल (45) पुत्र मलखान सिंह अहेरिया करीब तीन साल से गांव मोहनपुर में उदय पाल सिंह यादव के खेत और अमरूद के बाग को मजदूरी पर लेते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रेशम पाल स्प्रे मशीन से बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच बाग में लटक रहे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह जमीन पर गिर गए।
पास में मौजूद पत्नी गीता देवी (40) ने शोर मचाते हुए पति को तार से छुड़ाने की कोशिश की। करंट लगने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव धौरी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी की है। दंपती अपने पीछे तीन बच्चे देवा, रिचा व शरद को रोता-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
सपा व कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
करंट से दंपती की मौत की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव, संजय दिवाकर, पूर्व जिला सचिव कुंवर बहादुर बघेल, जैकी ठाकुर, सुशील यादव और कांग्रेस पार्टी से छर्रा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश शर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।