फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गृह क्लेश में दंपती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Fri, 22 May 2020 07:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मृत दंपती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर के निकट गृह क्लेश में एक दंपती ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी योगेश पुत्र मोहर सिंह ठाकुर और साधना पत्नी योगेश के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर को विवाद हो गया। इस दौरान घर पर दोनों की बीच काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों ही ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की बात कहते हुए दरियापुर के निकट आ गए। जैसे ही वहां से करीब ढाई बजे मालगाड़ी गुजरी तो दोनों ने उसके आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों ने परखच्चे उड़ गए। 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर एसएचओ विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें