फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खत्म होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, आ गई स्कूल खुलने की तारीख; बैग से लेकर ड्रेस तक कर लें साफ

Tue, 09 Jun 2026 06:13 PM IST
विकास कुमार इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

लगभग एक माह से अधिक समय तक बंद रहे स्कूलों में अब बच्चों की चहल-पहल लौटेगी। कक्षाओं के संचालन के साथ ही प्रार्थना सभा, खेल गतिविधियां, पुस्तकालय उपयोग, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम भी फिर से नियमित रूप से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
गर्मी छुट्टियां खत्म होने वाली हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मावकाश अब समाप्ति की ओर है। विभागीय कैलेंडर के अनुसार 15 जून को अवकाश खत्म हो जाएगा और 16 जून से प्रदेशभर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

एक माह से अधिक बंद रहे स्कूल
लगभग एक माह से अधिक समय तक बंद रहे स्कूलों में अब बच्चों की चहल-पहल लौटेगी। कक्षाओं के संचालन के साथ ही प्रार्थना सभा, खेल गतिविधियां, पुस्तकालय उपयोग, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम भी फिर से नियमित रूप से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

नए सत्र की तैयारी 
विद्यालय खुलने से पहले शिक्षकों को साफ-सफाई, नामांकन सत्यापन, छात्र उपस्थिति और शिक्षण सामग्री की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। कई विद्यालयों में गर्मी और बरसात को देखते हुए पेयजल, पंखों और बैठने की व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें