फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कॉस्मेटिक व्यापारी से 1.50 लाख रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पनैठी-गंगीरी रोड पर गांव शाहगढ़ के पास बृहस्पतिवार की रात को बाइक सवार अज्ञात दो बदमाश कॉस्मेटिक व्यापारी से 1़.50 लाख रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यापारी से लूट की जानकारी की। व्यापारी ने थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का पर्दाफाश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

गंगीरी क्षेत्र के गांव बढ़ारी निवासी ओमवीर पुत्र गजराज कुशवाहा ने कहना है कि गंगीरी में उसकी कॉस्मेटिक के सामान की थोक की दुकान है। आसपास के गांवों में वह सामान की सप्लाई करता है। बृहस्पतिवार की रात वह कई दुकानदारों से सामान का भुगतान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वह गांव शाहगढ़ और कासिमपुर के बीच पहुंचा तभी पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को जबरन रुकवा लिया और बैग व मोबाइल छीन लिए। बैग में 1.50 लाख रुपये रखे थे।
आरोप है कि लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर उसको घायल कर दिया और भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। बाइक का नंबर ट्रेस कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं 02 घटना के बारे में जानकारी देता पीड़ित व्यापारी ओमवीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें