फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह, सीधे दर्ज होगा मुकदमा

Sun, 05 Apr 2020 03:31 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर जिला पुलिस सतर्क हो गई है। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह रखी जा रही है। लोगों को चेतावनी देते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने भी सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है। सभी अकाउंट पर निगरानी को साइबर सेल को लगाया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी मुनिराज जी ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपील की कि वह अपने घर या आस पड़ोस में आए बाहरी व्यक्तियों की सूचना दें। सूचना छिपाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई खुद से सूचना देता है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधी फैलाई जा रहीं भ्रामक जानकारियों को लेकर भी कड़ा रूख अपनाने की चेतवानी दी।

पुलिस की चेतावनी

  • सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधी भ्रामक जानकारी न फैलाएं।
  • जिले के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह रखी जा रही है।
  • अफवाह संदेश शेयर करने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा।

पुलिस की अपील

  • आपके घर/पड़ोस या आसपास किसी संस्था/धार्मिक स्थल में कोई भी व्यक्ति किसी भी अन्य जनपद/राज्य/विदेश से आया है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें।

  • किसी भी प्रकार से सूचना छुपाएं। नहीं ऐसे व्यक्ति का केवल मेडिकल चेकअप किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर मेडिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा।

  • यदि किसी अन्य माध्यम से पुलिस-प्रशासन को जानकारी मिलती है कि सूचना छिपाई गई है तो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • सभी से पुन: अपील है कि पुलिस-प्रशासन आपके साथ है आपके लिए है। आपको समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • सभी सूचनाएं पुलिस को दें। कोई सूचना न छिपाई जाए। हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं आपकी पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें