कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर जिला पुलिस सतर्क हो गई है। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह रखी जा रही है। लोगों को चेतावनी देते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने भी सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है। सभी अकाउंट पर निगरानी को साइबर सेल को लगाया गया है।
आपके घर/पड़ोस या आसपास किसी संस्था/धार्मिक स्थल में कोई भी व्यक्ति किसी भी अन्य जनपद/राज्य/विदेश से आया है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें।
किसी भी प्रकार से सूचना छुपाएं। नहीं ऐसे व्यक्ति का केवल मेडिकल चेकअप किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर मेडिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा।
यदि किसी अन्य माध्यम से पुलिस-प्रशासन को जानकारी मिलती है कि सूचना छिपाई गई है तो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सभी से पुन: अपील है कि पुलिस-प्रशासन आपके साथ है आपके लिए है। आपको समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी सूचनाएं पुलिस को दें। कोई सूचना न छिपाई जाए। हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं आपकी पूरी मदद की जाएगी।