फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रेमिडेसिवियर इंजेक्शन की सिर्फ 12 डोज बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए एक और सिरदर्दी सामने आ गई है। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को उपचार के दौरान दिए जाने वाला रेमिडेसिवियर इंजेक्शन खत्म होने की स्थिति पर है। स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी सिर्फ 12 डोज बाकी हैं। बुधवार को जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने ड्रग विभाग के माध्यम से खेप मांगी है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले में आईवरमेक्टिन दवा की कमी नहीं है। अभी लगभग दो लाख टैबलेट जिले में उपलब्ध हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों को उपचार के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए व्यावसायिक उपयोग के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में करीब 15 से 20 पौंड ऑक्सीजन की हर रोज सप्लाई हो रही है। यहां एक यूनिट तालानगरी में है, बाकी तीन होलसेल विक्रेता हैं। सभी को निर्देश हैं कि वह मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई को चालू रखें। व्यावसायिक उपयोग के लिए बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें