फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, होली पर बेपरवाह भीड़ से भरे बाजार

विज्ञापन
सराफा बाजार में लगी भीड़, मास्क भी नहीं लगाए लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण मार्च माह के प्रथम दो सप्ताह बीतने के बाद बीते साल की तरह फिर से अपने रंग में आ रहा है। ऐसे में होली की तैयारियों में जुटे लोगों की भीड़ बाजार में जिस बेपरवाही से घूम रही है, वह डरा रही है। लोग बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। कपड़ा, सराफा, किराना बाजार में खरीदारी को पहुंचने वाली आम जनता को नियमों का पालन कराने के लिए अब पुलिस भी पहले की तरह प्रयासरत नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में है बुरा हाल
रोडवेज बसों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए बिना लोग यात्रा कर रहे हैं। परिचालक-चालक भी कोविड के बढ़ते प्रसार की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा लिया जाता है। अब परिचालकों को सैनिटाइजर और मास्क भी नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे कि वह बस में सवार होने से पहले सवारी के हाथों को सैनिटाइज करवा सकें।
सरकारी कार्यालयों से कोविड हेल्प डेस्क गायब
सरकारी कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, ब्लाक कार्यालयों में कोरोना काल के शुरुआत में जोरशोर से अभियान चलाकर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। बिना सैनिटाइज किए और थर्मल स्कैनिंग के किसी भी व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। मगर, अब कोविड हेल्प डेस्क गायब हो गई हैं। जबकि अधिकारियों को हर दिन डीएम की ओर से नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में जाम, सोशल डिस्टेंसिग धड़ाम
शहर के रेलवे रोड, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा, सासनी गेट, मामू भांजा, ऊपरकोट, देहली गेट, आमिर निशा, मेडिकल रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग एक दूसरे के नजदीक खड़े रहते हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। बाजार में खरीदारी को पहुंच रही भीड़ और दुकानदार भी कोरोना का नियम भूल बैठे हैं।
सोशल मीडिया पर लॉकडाउन लगने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बुधवार को लॉकडाउन लगने का वीडियो वायरल हो गया। सीएम की ओर से लॉकडाउन लगाए जाने के एलान की दावा किया जाने लगा। हालांकि यह वीडियो फर्जी था। जिला प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि की गई। वीडियो को पुराना बताया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लोग अफवाहों से दूर रहें। कोरोना फिर से बढ़ रहा है। लोगों को बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा।
बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों, परिवहनों में प्रवेश नहीं : डीएम
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बिना मास्क के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कोई नहीं घूमेगा। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल, मॉल्स, स्कूल, कॉलेज में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाए। सैनिटाइजर की व्यवस्था गेट पर ही होनी चाहिए। आज जिले में दस हजार लोगों को कोरोना का टीका भी लगना है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और कोरोना कंट्रोल रूम की टीम को कड़ी मेहनत के साथ काम करने का आदेश दिया।
जिले में दो दिन से कोरोना मरीजों की संख्या क्रमश 14 और 26 मिली है। जबकि पहले यह संख्या 2 से 5 संक्रमितों के बीच थी। अचानक से फोकस सैंपलिंग के दौरान मरीजों के सामने आने पर जिला प्रशासन चिंतित है। इसको देखते हुए डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिले में तीन हजार से अधिक कोरोना टेस्ट प्रतिदिन होने चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क के न घूमें, रोडवेज बसों, ट्रेनों में बिना मास्क के प्रवेश न दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि एंटीजन के साथ ही आरटीपीसीआर सैंपल भी अधिक मात्रा में लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें