फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बैरीकेडिंग कर यात्रियों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी का प्रकोप फिर से जिले में बढ़ने लगा है। सोमवार को संक्रमित मरीजों की संख्या ने पिछले डेढ़ माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मच गया है। इसके मद्देनजर अब दिल्ली-बिहार से आने वाली ट्रेनों से अलीगढ़ जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट होगा, जो यात्री अलीगढ़ के मूल निवासी होंगे और उनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक या किसी बीमारी से ग्रस्त होंगे तो उनको कोविड का टीका लगाया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के अलीगढ़ के यात्रियों को भी टीका लगेगा। इसके लिए स्टेशन के निकास द्वार पर बैरीकेडिंग की जाएगी, यहां सुरक्षा बल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, दीनदयाल अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय की ओपीडी में आने वाले मरीजों का उपचार से पहले कोरोना टेस्ट होगा। कलक्ट्रेट परिसर में सीडीओ अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध दिशा निर्देश जारी किए गए। सीएमओ को निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए टीमें गठित करें तथा उन टीमों को जरूरत के अनुसार केंद्रों पर तैनात कर टीकाकरण शुरू किया जाए। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज बसों के माध्यम से बाहर से आने वाले व्यक्तियों की स्थिति जानी जाए, कितने यात्री कहां-कहां से आ रहे हैं, यह पता लगाया जाए। अगर, बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिकतम पाई जाती है तो एलटी की तैनाती कर शत-प्रतिशत की कोरोना जांच कराई जाए। सीडीओ ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर फिर से एहतियात बरते जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
दिल्ली-बिहार के बीच संचालित इन ट्रेनों का है अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव
मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस का दिल्ली से बिहार तक का सफर है। यह सभी ट्रेनों अलीगढ़ जंक्शन पर अप और डाउन में ठहराव होता है। इन ट्रेनों से औसतन दो हजार यात्री प्रतिदिन अलीगढ़ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें