फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः 34 लोग स्वस्थ होकर पहुंचे घर, जनपद में 349 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से 42 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 34 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में इस समय 349 सक्रिय मरीज है। अब तक संक्रमितों की संख्या 9936 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9538 तक पहुंच गई है। 2.95 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 42 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। घटने के बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा से चिंता का विषय है। संक्रमितों में अब्बासनगर चूने वाली गली एवं गोंडा के छेछाऊ के 4-4 लोग शामिल है। सुजानपुर के 3, लोविस्ता हाईट क्वार्सी बाईपास के 2, फतेपुर के 2, साथा के 2, जयगंज के 2, घनश्यामपुरी के 2 और गोंडा के 2 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें