फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पीएम मोदी के संबोधन के बाद चार अस्पतालों में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, शहर में उत्साह का माहौल

Sat, 16 Jan 2021 12:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में कोरोना टीकाकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की सुबह नया उत्साह, ऊर्जा और हर्ष लेकर आई। जब सभी को कोरोना टीकाकरण शुरू होने की खबर मिली। जिले के चार अस्पतालों में उत्सव का माहौल है। फूलों से सजावट की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण शुरू हुआ। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, अतरौली और अकराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण हो रहा है। इन चारों अस्पतालों में 400 लोगों को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये टीका सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से आया है. जिसे कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है। शाम पांच बजे तक प्रथम चरण के अभियान का समापन होगा। इधर, टीकाकरण अभियान के पहले दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर और अन्य हेल्थ स्टाफ भी तैयारी में जुट गए हैं। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में लगभग तीन हजार लोगों का टीकाकरण होगा। मोहनलाल गौतम, दीनदयाल और अतरौली और अकराबाद में 100-100 तयशुदा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर चेकलिस्ट रखी गई है। जहां से चेक करने के बाद भी रजिस्ट्रेशन वाले मरीज ही अंदर जा सकेंगे। 

वैक्सीनेशन के बाद पूरा ब्योरा दर्ज होगा। टीका लगाने के बाद कुछ देर तक आराम कराने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को घर भेजा जाएगा। अनिल तिवारी पहले शख्स हैं, जिनको पहला टीका लगाया गया। जिलाधिकारी, सीएमओ, एसएसपी ने टीकाकरण की बधाई दी। पूरे अभियान की सीसीटीवी मानटरिंग होने के साथ चार मजिस्ट्रेटों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। नौ महीने 25 दिन बाद कोरोना का टीका लगना शुरू हुआ है। बीती 22 मार्च 2020 में पहली बार जनता कर्फ्यू लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें