क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक किशोरी से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है। अभद्रता का विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा। गंभीर हालत में पीड़िता को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री अपनी बहन के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गई थी। वहां पहले से मौजूद सचिन ने उनकी बेटी से अभद्रता व मारपीट की। मारपीट में उनकी बेटी के चोटें आई हैं।
टप्पल सीएचसी से उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। टप्पल थाने के क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।