कोविड का टीका लगवाते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना टीका लगवाने में डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ से आगे फ्रंट लाइन वर्कर हैं। पहले ही दिन लक्ष्य के सापेक्ष 74.82 फीसदी लोगों ने टीका लगवाकर कोरोना वायरस के खात्मे के लिए मजबूत इरादे का परिचय दिया है। टीका लगाने वालों में मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी शामिल हैं। टीकाकरण के अंतिम दिन 47.77 प्रतिशत ही स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे। जेएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट निराशाजनक है।
स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का आज आखिरी दिन था। जनपद में 47.77 फीसदी ही स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे। इसमें 107 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। टप्पल में 90 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे। पला साहिबाबाद एवं अकराबाद में भी चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ में उत्साह देखा गया। अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्कर के लिए बूथ बनाया गया था। 140 में से 104 लोग टीका लगवाने पहुंचे। इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित बूथ पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसएसपी मुनिराज जी ने टीका लगवाकर सभी फ्रंट लाइन वर्करों को मजबूत संदेश दिया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीका का आज आखिरी दिन था। अब मॉकअप राउंड बचा है।
जेएन मेडिकल कॉलेज में मात्र 11.31 फीसदी टीकाकरण
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत निराशाजनक है। शुक्रवार को 875 स्वास्थ्यकर्मियों में से मात्र 99 यानी 11.31 प्रतिशत लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी यहां 11.79 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे थे। यहां पर कोवाक्सिन टीका लग रहा है, जिसका ट्रायल यहां हुआ है। एक हजार लोगों को दो डोज लग चुकी हैं और कोई शिकायत सामने नहीं आई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि आज प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी एवं आरडीए पदाधिकारियों से मिलेंगे।
टीकाकरण पर एक नजर
अस्पताल लक्ष्य टीकाकरण
अतरौली 140 104
गोंडा 42 34
अकराबाद 82 70
टप्पल 78 73
जिला अस्पताल 109 57
महिला अस्पताल 125 97
दीनदयाल अस्पताल 128 61
नगला तिकोना 93 72
पुष्प विहार 93 59
पला साहिबाबाद 126 108
बन्नादेवी 125 89
वरुण ट्रॉमा 125 64
मैक्सफोर्ट 126 96
जेएन मेडिकल कॉलेज 875 99