हेमंत गर्ग महामंत्री मामू भांजा रेडियों मार्केट।
- फोटो : CITY OFFICE
मामू भांजा मार्केट के व्यापारियों में सोमवार को बाजार खोलने को लेकर भ्रम की स्थिति है। व्यापारियों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। मामू भांजा रेडियो मार्केट के महामंत्री हेमंत गर्ग के मुताबिक पहले ही व्यापारी कारोबार को लेकर परेशान हैं। ऊपर से मामू भांजा रेडियो मार्केट को बिना गाइडलाइन जारी किए सीज कर दिया गया है।
जिलाधिकारी के अनुसार, जहां कोरोना पॉजिटिव निकलता है, केवल उस क्षेत्र के 250 मीटर एरिया को सील किया जाएगा। मगर, अधिकारियों ने पूरे मार्केट को बंद करा दिया है। इस मामले में डीएम को हस्तक्षेप कर बाजार खोलने को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करनी चाहिए। इससे भ्रम खत्म हो। वहीं, व्यापारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि रेडियो मार्केट से काफी दूरी पर कोरोना संक्रमित मिला था। ऐसे में पूरे मार्केट को बंद कराना उचित नहीं है। डीएम स्तर से इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। वरना व्यापारी संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।
अंकित अग्रवाल व्यापारी मामू भांजपा रेडियों मार्केट।- फोटो : CITY OFFICE