गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीज पाए पर अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करके टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में जनपद में बाहर से आ रहे लोगों की कोरोना जांच प्रारंभ हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं को निर्देश देकर कोरोना लक्षण वाले मरीजों की जानकारी तत्काल मुख्यालय को देने के लिए कहा है। इसके अलावा सभी चिकित्सकों को स्कूलों, अस्पताल, कवर्ड एरिया और स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टेस्ट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना टेस्ट करना भी प्रारंभ कर दिया है। ब्यूरो