फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना संक्रमित मतदाता भी कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। संक्रमितों की सहूलियत के लिए हर बूथ पर एक पीपीई किट मौजूद रहेगी। आम मतदाता को ईवीएम का बटन दबाने के लिए बूथ पर ही ग्लब्स दिए जाएंगे। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए हर बूथ पर मास्क व सैनिटाइजर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नगर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार हर बूथ पर एक पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। मतलब साफ है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी चाहें तो इस किट को पहनकर मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा हर बूथ पर थर्मल स्केेेनर, मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। बूथ पर आने वाले मतदाता का वहां मौजूद कर्मचारी तापमान चेक करेगा। उसके बाद सैनिटाइजर से उसके हाथ धुलवाए जाएंगे। यदि वह मास्क नहीं लगाया है तो उसे मास्क भी दिया जाएगा। इसके बाद ईवीएम का बटन दबाने के लिए हैंड ग्लब्स दिए जाएंगे। इन्हें पहनकर ही वह ईवीएम में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने का बटन दबा सकेगा। बताते चलें कि जिले में कुल 1629 मतदान केंद्र व 3117 मतदेय स्थल हैं। इन सभी में कोरोना से बचाव के लिए उपरोक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
तापमान ज्यादा है तो करना पड़ेगा इंतजार
एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि किसी भी बूथ पर वोट डालने आए मतदाता का थर्मल स्केनर की जांच में तापमान मानक से अधिक मिलने पर उसे लाइन से अलग कर दिया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की अलग लाइन बनाई जाएगी। इन्हें मतदान के अंत में वोट डालने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट का भी कर सकेंगे प्रयोग
चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी है, लेकिन यदि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी इस व्यवस्था का उपयोग करना चाहता है तो उसे पूर्व सूचना देनी होगी। उसे भी पोस्टल बैलेट से वोट डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें