फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नामांकन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं दिखाई पर्चा भरने में रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से विधिवत रूप से शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के मध्य शुरू हुए नामांकन के पहले दिन हालांकि किसी भी दल के प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल करने में रुचि नहीं दिखाई, लेकिन नामांकन खरीदने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दिया। यहां तक कि भाजपा समेत जिन दलों के प्रत्याशी तक आलाकमान स्तर से घोषित नहीं हुए हैं, उन दलों के नाम से संभावित दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। कुल मिलाकर दिनभर में 42 पर्चे बिके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित डीएम समेत सात न्यायालयों में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से विधानसभा चुनाव 2022 की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती डेढ़ घंटे तक इन सभी न्यायालयों में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद प्रत्याशियों की आवाजाही शुरू हुई। उम्मींद जताई जा रही थी कि पहले दिन कुछ पर्चे अवश्य भरे जाएंगे, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया, यह आस भी धूमिल होती चली गई। दोपहर तीन बजे तक 44 प्रत्याशियों ने पर्चे तो खरीदे, लेकिन पर्चा दाखिल करने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। पर्चा खरीदने में सबसे ज्यादा रुचि इगलास विधानसभा क्षेत्र में रही। यहां 14 पर्चे खरीदे गए, इनमें आठ पर्चे राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों के रहे। सबसे कम दो पर्चे खैर विधानसभा क्षेत्र के बिके। इस चक्कर में नामांकन कक्षों में लगभग पूरे दिन सन्नाटे का आलम रहा। रिटर्निंग अफसर समेत अन्य कर्मचारी पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कुछ कर्मचारी व अधिकारी हीटर व ब्लोअर आदि पर हाथ सेंकते नजर आए। कलेक्ट्रेट परिसर में भी उम्मींद के मुताबिक हलचल कम ही रही।
विधानसभावार पर्चे खरीदने का ब्यौरा
विधानसभा क्षेत्र इगलास
-राष्ट्रीय लोकदल-शिल्पा प्रसाद
-राष्ट्रीय लोकदल-ओमवीर सिंह
-राष्ट्रीय लोकदल-चारु केन
-राष्ट्रीय लोकदल-प्रीति धनगर
-राष्ट्रीय लोकदल-त्रिलोकी राम दिवाकर
-राष्ट्रीय लोकदल-उमेश कुमार
-राष्ट्रीय लोक दल-कुंवर पाल सिंह
-राष्ट्रीय लोकदल-सुमन माथुर
-लोकदल-पूरन सिंह
-बहुजन समाज पार्टी-सुशील कुमार
-अखिल भारतीय कांग्रेस-एमएल पापा
-निर्दलीय-पुष्पेंद्र कुमार
-निर्दलीय-संदीप कुमार
-निर्दलीय-रामवीर सिंह
विधानसभा क्षेत्र शहर
-आम आदमी पार्टी-मोनिका थापर
-भाजपा-आशुतोष बांसवाड़ा
-बसपा-रजिया खान
-संयुक्त विकास पार्टी-इरफान
-शिवसेना-केशव देव
-भारतीय जनता पार्टी-कालीचरण
-भारतीय जनता पार्टी-आशुतोष वार्ष्णेय
-स्वतंत्र जनता राज पार्टी-रामगोपाल
-आम आदमी पार्टी-निराला चावला
-निर्दलीय-विनोद कुमार
विधानसभा क्षेत्र खैर
-आम आदमी पार्टी-महेश कुमार
-बहुजन समाज पार्टी-प्रेमपाल सिंह
विधानसभा क्षेत्र बरौली
-बहुजन समाज पार्टी-नरेंद्र कुमार शर्मा
-कांग्रेस-गौरांग देव
-निर्दलीय-प्रीति शर्मा
-निर्दलीय-देवेंद्र कुमार वर्मा
-निर्दलीय-रणवीर सिंह
विधानसभा क्षेत्र कोल
-कांग्रेस-नदीम गफूर
-बहुजन समाज पार्टी-हारिस खान
-निर्दलीय-शिव प्रसाद शर्मा
विधानसभा क्षेत्र छर्रा
-आम आदमी पार्टी-सुशील कुमार
-बहुजन समाज पार्टी-तिलक राज यादव
-निर्दलीय-युद्धवीर सिंह
-निर्दलीय-अक्षय लोधी
-निर्दलीय-मयंक सिंह
विधानसभा क्षेत्र अतरौली
-बहुजन समाज पार्टी-डॉ. ओमवीर सिंह
-निर्दलीय-अखिलेश देवी
-निर्दलीय-चंद्रपाल सिंह
ईवीएम वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन 18 को
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम एवं वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन विधानसभा वार ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से 18 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर12 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह स्वयं अपने दलों के संभावित व घोषित उम्मीदवारों के साथ ईवीएम वीवीपैट के प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्धारित समय व स्थान पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भाग लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें