रविवार को एक दिवसीय कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर अलीगढ़ जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 224 टीमों को टीकाकरण के लिए लगाया गया था। लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
सरकार भी टीका लगाकर लोगों को सुरक्षित करना चाहती है। रविवार को एक दिवसीय कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 224 टीमों को लगाया। प्रत्येक टीम में दो कर्मचारियों को शामिल किया गया। अवकाश के बावजूद टीमों ने बेहतर काम किया और शाम तक 20 हजार 574 डोज लगाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। कानपुर प्रथम और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा है।
चौथे नंबर पर जौनपुर और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि एकदिवसीय टीकाकरण में रविवार को अलीगढ़ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। यह श्रेय टीकाकरण करने वाली टीमों को जाता है।