फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः महाराष्ट्र, केरल में बढ़ रहा कोरोना, अलीगढ़ में सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु व पूर्वोत्तर सहित ऐसे राज्य जहां पर कोरोना केसों की संख्या अधिक बढ़ रही है, उन प्रदेशों से आने वालों की निगरानी की जा रही है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की व्यवस्था फिर से प्रभावी की गई है। साथ ही जिले के बार्डर पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में जिन निगरानी समितियों का गठन किया गया था, उनको फिर से सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिला जैसे-तैसे संभल पाया है। पिछली तीन जुलाई से संक्रमितों के मिलने का क्रम थम गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद जिलेवासियों को बधाई दे चुके हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और शासन किसी भी चूक के मूड में नहीं है। शासन ने शनिवार को ही निर्देश जारी कर दिए कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु व पूर्वोत्तर सहित ऐसे राज्य जहां पर कोरोना केसों की संख्या अधिक बढ़ रही है। उन प्रदेशों से आने वालों पर सघन निगरानी रखी जाए। यहां से यूपी आने वाले लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य है। इस निर्देश के बाद जिला स्तर पर भी अलर्ट किया गया है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को बार-बार आगाह किया जा रहा है कि कोरोना मुक्त होने पर लापरवाह न हों। मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। शासन के निर्देश के बाद रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर संघन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। निगरानी समितियों को भी कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वालों पर निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें