फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में हुई कथित धांधली और मनमानी की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा है कि रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को सौंप दी गई है। अब वह सभी जिलों से आई रिपोर्ट को संकलित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखेंगे। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

गौर हो कि तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद केलिए मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय सिंह के खेमे से जिला प्रशासन के निर्देश पर विजयी जिला पंचायत सदस्यों के स्थान पर 17 सहायकों ने मतदान किया था। सपा ने इसका पुरजोर विरोध किया था। सपा प्रत्याशी संजय यादव की धर्मपत्नी अर्चना यादव ने इसका विरोध करते हुए कानूनी राय के बाद अदालत तक जाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ये मामला अदालत नहीं पहुंचा है। सपाइयों ने पूरे प्रदेश में इस चुनाव में धांधली का आरोप लगा कर बीती 15 जुलाई को तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया था। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केअगले निर्देश का इंतजार है कि वह आगे की क्या रणनीति तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें