अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. आसिम जफर ने उपनिबंधक चिटफंड एवं सोसायटी, आगरा को पत्र भेजकर कथित समिति की सूची को कपटपूर्ण तरीके से पंजीकृत कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 की सूची के पंजीकरण को लेकर नया विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. आसिम जफर ने उपनिबंधक चिटफंड एवं सोसायटी, आगरा को पत्र भेजकर कथित समिति की सूची को कपटपूर्ण तरीके से पंजीकृत कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसी तरह एक और सदस्य को मृत दिखाया, जबकि वह अभी जीवित हैं।
आरोप है कि समिति के कथित अध्यक्ष पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह का निवास अमेरिका दर्शाया गया, जबकि उनका वर्तमान पता गुरुग्राम बताया गया है। इसी तरह प्रो. नफीस अहमद को 5 फरवरी 2026 को मृत दिखाया गया, जबकि उनके निधन की तिथि 16 फरवरी 2026 बताई गई है। अजीजा रिजवी को वर्ष 2025-26 की समिति में अध्यक्ष दर्शाया गया, जबकि उन्होंने लिखित रूप से कहा है कि वे कभी समिति की किसी बैठक में शामिल नहीं हुईं और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नाम के उपयोग के लिए न उनकी सहमति ली गई।