फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi in AMU: एएमयू में होली खेलने को लेकर नहीं थम रहा विवाद, करणी सेना संतुष्ट नहीं, कहा- 10 को खेलेंगे 'रंग'

Sat, 08 Mar 2025 10:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

सार

शुक्रवार को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दे दिया, जिसमें होली खेलने वालों से मारपीट करने पर ऊपर भेजने की बात कही गई। इस पर एएमयू ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दे दी, लेकिन यह मामला थमा नहीं। 
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने को लेकर चल रही रार अभी थमी नहीं है। नेताओं की बयानबाजी जारी है। सांसद सतीश गौतम के बयान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में एएमयू प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दी है, लेकिन करणी सेना इससे संतुष्ट नहीं है। 10 मार्च को एएमयू में रंग खेलने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन

इधर, भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने एएमयू में मंदिर का निर्माण कराने की मांग उठा दी है। एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति एएमयू के छात्र द्वारा मांगी गई थी, जिस पर एएमयू प्रशासन ने इनकार कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

शुक्रवार को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दे दिया, जिसमें होली खेलने वालों से मारपीट करने पर ऊपर भेजने की बात कही गई। इस पर एएमयू ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दे दी, लेकिन यह मामला थमा नहीं। सांसद सतीश गौतम ने शनिवार को जनसुनवाई के बाद मीडिया के सामने फिर वही विवादित बयान दिया। यह बयान दो दिन से राष्ट्रीय मीडिया में छाया हुआ है। इसी दौरान करणी सेना भी 10 मार्च को एएमयू में होली खेलने के अपने एलान पर डटी है।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि 13 और 14 मार्च को एएमयू में होली पर अवकाश रहेगा। इस दौरान वहां हिंदू छात्र नहीं रहेंगे तो फिर अनुमति देने का क्या औचित्य है। एएमयू से नौ मार्च को होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इस बात पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में 10 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ता एएमयू में होली खेलने जाएंगे।

दूसरी ओर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा है कि जिन्हें एएमयू में दीपावली, होली, दुर्गा पूजा, शिवरात्रि मनाने पर ऐतराज है वे लोग पाकिस्तान चले जाएं। विश्वविद्यालय के नाम में से मुस्लिम शब्द हटाया जाना चाहिए। एएमयू में मस्जिद बनी है इसलिए हिंदू छात्रों को पूजा करने के लिए मंदिर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अगर सरकार निर्णय नहीं लेगी तो अपने स्तर से प्रयास किए जाएंगे। एएमयू में अपराध भी बढ़ता जा रहा है, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उधर, भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू ने कहा है कि अलीगढ़ महानगर हिंदू बहुसंख्यक है, त्योहार सबके आते हैं इसलिए शांति के साथ एएमयू में होली खेलने दी जाए। होली खेलने की अनुमति देने के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें