एएमयू के कानून विभाग में बीएएलएलबी के छात्र अमान अली शाह ने 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए इंडिया स्कॉयड के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
अमान अली शाह इस प्रतियोगिता में सफ लता हासिल करने के बाद नेशनल स्कॉयड के ट्रायल में भाग लेने वालों की सूची में शामिल हो गए हैं।
इसमें चयनित होने के बाद वह ओलंपिक, एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं ।
अमान अली शाह इस स्तर तक पहुंचने वाले एएमयू के पहले छात्र हैं। हाल में दिल्ली के तुगलकाबाद में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 586 प्वाइंट हासिल करने के बाद उन्हें प्रमुख शूटर का खिताब भी मिल गया।
यह खिताब नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा दिया गया है। साथ ही अमान शाह इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के संपर्क में भी आ गए हैं।
अमान 20 जनवरी 2016 में होने वाली 3 सौ मीटर बिग बोर की नेशनल रायफल शूटिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं।