तिलक सिंह दिल्ली से कंटेनर में खाली क्रेट लेकर अलीगढ़ आ रहा था। उसने सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गभाना के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर भांकरी के पास 11 जुलाई की सुबह एक कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिहार के पटना जिले के थाना नौबतपुर के गांव चकियाते निवासी तिलक सिंह दिल्ली से कंटेनर में खाली क्रेट लेकर अलीगढ़ आ रहा था। सुबह 11 बजे जैसे ही भांकरी के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक को पुलिस ने उपचार के लिए भांकरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।