फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आज से: बम-बम भोले से गूंजे शिवालय, महादेव का हुआ जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू

Fri, 11 Jul 2025 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इसलिए मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। अचलेश्वर धाम मंदिर, खेरेश्वर धाम मंदिर एवं गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर जलभराव में से होकर 101 लीटर की कांवड़ ले जाते योगेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की शुरुआत होते ही बृहस्पतिवार रात 12 बजते ही शहर के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जल और दूध अर्पित किया, बेलपत्र-धतूरा आदि चढ़ाकर पूजा की। शहर के श्री अचलेश्वर मंदिर, श्री खेरेश्वर मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका पूजन किया।

विज्ञापन


सावन मास में भगवान शिवशंकर एवं माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। इसके साथ ही इस महीने में कांवड़ यात्रा करना भी शिव की आराधना में शामिल है। सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ेगी। वे मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप आदि धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। शहर के सभी मंदिरों में सावन मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इसलिए मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। अचलेश्वर धाम मंदिर, खेरेश्वर धाम मंदिर एवं गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है, क्योंकि यहां बहुत भीड़ रहेगी। मंदिरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। साफ- सफाई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें