फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीन गांव में 4.75 करोड़ की लागत से बनेंगी हाईटेक गोशालाएं, पूजन से शुरू हुआ निर्माण शुरू

Fri, 20 Mar 2026 03:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक गोशाला में 500 गोवंश के रहने की व्यवस्था होगी। यहां शेड, भूसा गोदाम, औषधि कक्ष, सबमर्सिबल पंप, 10 हजार लीटर का वाटर टैंक और पांच केवीए का सोलर बैकअप सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
तीन गोशालाओं के निर्माण का शुभारंभ - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन से स्वीकृत लगभग 4.75 करोड़ की इस परियोजना के तहत तीनों गांवों की चरागाह भूमि पर आधुनिक गोशालाएं बनाईं जाएंगी।

विज्ञापन


वार्ड संख्या-23 के अंतर्गत अजीतपुर आसना, भकरोला और दौलरा निरपाल में बृहस्पतिवार को तीन नई गोशालाओं के निर्माण का विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन महापौर प्रशांत सिंघल और विधायक अनिल पाराशर ने किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रत्येक गोशाला में 500 गोवंश के रहने की व्यवस्था होगी। यहां शेड, भूसा गोदाम, औषधि कक्ष, सबमर्सिबल पंप, 10 हजार लीटर का वाटर टैंक और पांच केवीए का सोलर बैकअप सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने इसे मुख्यमंत्री की ओर से शहरवासियों के लिए सौगात बताया। विधायक अनिल पाराशर ने इसे ट्रिपल इंजन सरकार के विकास का प्रमाण देते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा सहित कई पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें