फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: निर्दोष युवकों को पीटने और रिश्वत लेने में सिपाही लाइन हाजिर, दरोगा के खिलाफ चल रही जांच

Sun, 26 May 2024 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छोटा भाई वैभव और भवनगढ़ी निवासी प्रशांत पुत्र चंद्रभान इटावली बिजली घर में संविदा कर्मी हैं। 23 मई की दोपहर हलके के दरोगा बिजली घर पहुंचे और दोनों को थानाध्यक्ष द्वारा बुलाने की बात कहकर अपनी कार से थाने ले गए, जहां हवालात में डाल दिया। 
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग में संविदा कर्मी दो युवकों को हवालात में डालने और एक युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने और रुपये न देने पर दूसरे युवक की पिटाई के मामले में आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


हरदुआगंज थाना अंतर्गत कलाई गांव के सोनू पुत्र ओमप्रकाश ने 17 मई को एसएसपी से मिलकर बताया था कि उनका छोटा भाई वैभव और भवनगढ़ी निवासी प्रशांत पुत्र चंद्रभान इटावली बिजली घर में संविदा कर्मी हैं। 23 मई की दोपहर हलके के दरोगा बिजली घर पहुंचे और दोनों को थानाध्यक्ष द्वारा बुलाने की बात कहकर अपनी कार से थाने ले गए, जहां हवालात में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाने पहुंचकर दरोगा से दोनों के अपराध के बारे पूछा तो उन्होंने तीन साल पुरानी सट्टेबाजी से संबंधित खबर गांव के एक व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल करने की बात कही। साथ ही छोड़ने के लिए दस हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इंकार करने पर वैभव का शांतिभंग में चालान कर दिया। डॉक्टरी परीक्षण के दौरान सिपाही मनीष से अस्पताल में वैभव को पिटवाया। प्रशांत के परिवार वालों ने पांच हजार रुपये दे दिए तो उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें