अतरौली में अनुसूचित जाति के युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह में बृहस्पतिवार को पहुंचे कांग्रेसियों ने परिवार को नौकरी व मुआवजे देने की मांग रखी है। पूर्व एमएलसी व कांग्रेस हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर कहा कि मौजूदा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या आम हो गई है।
आए दिन कहीं ना कहीं हत्या का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता नाहर सिंह की राख भी ठंडी नहीं हुई कि फिर एक युवक मौत हो गई है। लगभग 700 ब्राह्मणों की भी हत्या हो गई है। यहां वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में एसआईटी की जांच, मृत के परिवार को एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा व हत्यारों को ज्लद फांसी देने की मांग रखी। एलान किया कि अगर इसी प्रकार गुंडाराज चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कैलाश वाल्मीकि, समसुल खान, सागर सिंह तोमर, प्रमोद शर्मा, नेत्रपाल बघेल, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।