फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की जूतम-पैजार, बाहरी बताए गए कार्यकर्ता ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 30 Jun 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मामले में इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सोनू संग मारपीट होने की पुष्टि हुई है। कुछ बयान लिया जाना बाकी है। जल्द एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
Congress Workers clash - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के रेलवे रोड कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने हुई जूतम-पैजार का मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। मामले में जिला उपाध्यक्ष को पूर्व सेवादल जिला संगठक को जूता मारने में नोटिस देने की तैयारी हो रही है। पुलिस स्तर से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इस मामले में सोनू की ओर से शाहिद गुड्डू व उनके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सोनू संग मारपीट होने की पुष्टि हुई है। कुछ बयान लिया जाना बाकी है। जल्द एफआईआर की जाएगी।
यह भी पढ़ें... UP: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर जूतम-पैजार, कार्यकर्ताओं में टकराव; सामने आया वीडियो
विज्ञापन

इधर, सेवादल के पूर्व संगठक आलोक गौड़ ने बताया कि पूरा प्रकरण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व नए प्रदेश प्रभारी को बताया गया है। सोनू उनके साथ सेवादल से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता है और कार्यालय सचिव रहा है। उसके साथ बाहर किसी बात पर मारपीट हुई। बाद में खुद शाहिद ने उन पर भी जूता फेंका। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता को बाहरी बताया गया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। इधर, सोमवार को भी सोनू ने गांधी पार्क पुलिस से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन


बोले जिलाध्यक्ष, जल्द जारी होगा नोटिस
जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा है कि सोनू सेवादल में आलोक गौड़ के साथ कार्यकर्ता रहा है। यह बात हमारी जानकारी में नहीं थी। इसे लेकर पहले शाहिद गुड्डू को नोटिस जारी किया जाएगा। उनके जवाब के आधार पर फिर आलोक गौड़ से भी जानकारी की जाएगी। जांच में जिसकी भी गलती होगी, उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें