थाना क्वार्सी में शिकायत लेकर पहुँचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं रोष जाहिर किया है। दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रविवार दोपहर को क्वार्सी थाने पर पहुंचे और दिग्विजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार को दी तहरीर के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से फंडिंग मिलने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि गैर मुुस्लिम लोग पाकिस्तान के लिए भारत में रहते हुए जासूसी कर रहे हैं। इन बातें देश हित में नहीं हैं।
बजरंग दल सदैव देश की सेवा के लिए काम करता है। दिग्विजय सिंह के बयानों से बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर ने मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।