फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेस ने तीन और सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी

विज्ञापन
प्रीति धनगर । इगलाश प्रत्याशी कांग्रेस - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। इस सूची में जिले की तीन शेष सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिनमें दो महिलाओं को मौका दिया गया है। इस तरह पार्टी के सातों उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। दूसरी सूची में छर्रा से अखिलेश शर्मा, इगलास से प्रीति धनगर व खैर से मोनिका सूर्यवंशी को दावेदार घोषित किया है। अब ये सभी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह के अनुसार दूसरी सूची में छर्रा से पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता जिला महामंत्री रहे अकराबाद के अखिलेश शर्मा को मौका दिया गया है। अखिलेश पुराने सियासी परिवार से आते हैं। उनके परदादा कु. श्रीनिवास शर्मा इसी सीट से विधायक रहे हैं, जबकि खुद उनके पिता लंबे समय तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। इसके अलावा प्रीति धनगर को कांग्रेस ने इगलास से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कस्बा इगलास के आदित्य बघेल की पत्नी प्रीति का विवाद दो माह पूर्व ही हुआ है। वे मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। एमए शिक्षित प्रीति की एक रिश्ते की बहन प्रीति भी इगलास में हैं। वे रालोद से टिकट मांग रही थीं।
इधर, खैर से गांव अटारी के पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता व आईटी विभाग में प्रदेश में पदों पर रहे हेमंत सूर्यवंशी की पत्नी मोनिका सूर्यवंशी को टिकट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने शहर से सलमान इम्तियाज, कोल से विवेक बंसल, बरौली से गौरांग देव चौहान, अतरौली से डॉ. ओमवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इस तरह अब जिले की सातों सीटों पर दावेदार घोषित कर दिए गए हैं।

अखिलेश शर्मा। छर्रा कांग्रेस प्रत्याशी- फोटो : CITY OFFICE

मोनिका सूर्यवंशी । खैर प्रत्याशी कांग्रेस- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें