फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल नाइट: अतुल पंडित की सुर लहरियों में डूबे श्रोता

विज्ञापन
अतुल पंडित नाइट में प्रस्तुति देतीं नलिनी गौतम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर के मंच पर म्यूजिकल नाइट में गायक अतुल पंडित की सुर लहरियों में श्रोता डूब गए।
विज्ञापन

अतुल पंडित म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतुल ने मंच पर ये काली-काली आंखें..., हम्मा, हम्मा..., मेरे रश्के कमर... सहित तमाम गीत प्रस्तुत करके समा बांध दिया। इस अवसर पर मानव उपकार के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गायक अतुल पंडित ने बताया कि यूं तो देश-दुनिया में तमाम कार्यक्रम कर चुका हूं, लेकिन पहली बार नुमाइश के मंच पर उनके नाम से म्यूजिकल नाइट होना गर्व की बात है। इसके लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा करता हूं। अतुल ने कहा कि वह बनारस घराने से संगीत की शिक्षा-दीक्षा ले रहे हैं। पिछले 15 साल से संगीत की दुनिया में हैं। उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव, पटना महोत्सव, उदयपुर महोत्सव में उनके नाम से नाइट होती है, लेकिन अलीगढ़ में पहली बार उनके नाम से नाइट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें