फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नमूनों में हुई मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कई स्थानों में मिली जहरीली गुड ईवनिंग ब्रांड की देशी शराब की जांच पड़ताल जारी है। जांच में तीन नमूनों में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई है। जवां थाना क्षेत्र में बरामद हुई जहरीली शराब की पैकिंग में प्रयुक्त बार कोड, ढ़क्कन, रैपर, बोतलों की जांच वेब डिस्टलरी, हरदुआगंज से कराई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही लोधा, टप्पल, पिसावा, हरदुआगंज थाना क्षेत्र में मिली जहरीली शराब के माल की भी जांच हो रही है। इसके लिए आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर की तैनाती हरदुआगंज स्थित वेब डिस्टलरी में की गई है। रिपोर्ट जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
आगरा आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रवर्तन एवं वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी अलीगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डा. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जहरीली शराब में प्रयुक्त मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि तीन नमूनों में हुई है, जिसमें करसुआ के देशी शराब के ठेके से लिए गए शराब के नमूने में, वरदान इंक तालानगरी से बरामद रसायनों के पांच नमूनों में से एक में, अधौन में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्टरी के चार नमूनों में से एक में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसकी जांच आबकारी विभाग की मेरठ स्थित प्रयोगशाला से कराई गई थी। इसके अलावा, पांच देशी शराब की दुकानों से भरे गए नमूनों में अल्कोहल की तीव्रता भी जांची गई है। अभी कई नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
डा. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आबकारी मुख्यालय ने जहरीली शराब कांड में त्वरित जांच के लिए मेरठ की प्रयोगशाला से हर हाल में तीन दिन में नमूनों की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दे रखा है। इसके लिए वहां के कर्मियों की छुट्टियां तक निरस्त करा दी गई हैं।
लगभग एक पखवाड़े में इस तरह की सभी जांचें पूरी होने की उम्मीद हैं। स्थानीय आबकारी विभाग के सिपाही जो नमूना लेकर जा रहे हैं, उनसे हाथोंहाथ मेरठ की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। जिससे शासन स्तर पर इसकी रिपोर्ट जल्द भेजी जा सकेगी। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई में माफिया के खिलाफ पुख्ता सबूत भी एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें