फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा नकवी पार्क, सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने तय किया कि आज (बुधवार) से सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नकवी (जवाहर पार्क) खुलेगा। डीएम ने श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि वह सभी ईंट भट्ठों की जांच कर वहां पर काम करने वाले मजदूरों की स्थिति सहित शराब न पीने के लिए उनको जागरूक करें। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने डीएम को बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को लक्षणों के आधार पर एल-2 अस्पतालों में भर्ती किया जाए। उनके संपर्कियों की गहनता से जांच की जाए। इधर, डीएम ने शराब कांड को लेकर निर्देश दिए कि शराब प्रकरण को लेकर गठित कमेटी सक्रियता से कार्य करते हुए सख्त कार्रवाई करे। उप श्रमायुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त जनपद में स्थापित सभी ईंट भट्टों पर स्वयं पहुंचकर जांच करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें