फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस में बैठाने से इन्कार पर कंडक्टर को पीटा

Wed, 05 Mar 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस को बस स्टैंड पर होकर एटा ले जाने से मना करने से आक्रोशित युवकों ने मंगलवार को बस के परिचालक की पिटाई कर दी, जिससे वहां हंगामा ख ड़ा हो गया। चालक बस को लेकर कोतवाली पर आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन




एटा की ओर जाने वाली रोडवेज बस में मंगलवार की दोपहर को अलीगढ़ से सिकंदराराऊ के लिए दो युवक बैठे। जैसे ही बस पंत चौराहे पर पहुंची, तभी कंडक्टर ने सिकंदराराऊ की सवारियों पंत चौराहे पर उतरने के लिए कहा। बस में मौजूद दो युवकों ने बस को बस स्टैंड पर होकर एटा ले जाने की बात कही, लेकिन कंडक्टर ने पंत चौराहे से बाईपास होकर एटा जाने की बात कही।



इसे लेकर युवकों का कंडक्टर से विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि रोडवेज बस के परिचालक ने मारपीट की तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें